फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी संस्कृति के संवाहक थे मास्टर सतबीर : अरविंद शर्मा

विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के गोहाना में गांव भैंसवाल कलां में गायक मास्टर सतबीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पि
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता, कारागार, विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव भैंसवाल कलां पहुंचकर लोक गायक मास्टर सतबीर सिंह की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मास्टर सतबीर सिंह के जीवन पर चर्चा की और कहा कि मास्टर सतबीर ने एक अच्छे शिक्षक, अच्छे कुश्ती प्रशिक्षक और अच्छे लोक गायक के तौर पर समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंडित लख्मी चंद, धनपत, मांगेराम, मेहर सिंह के किस्से-रागनियों के माध्यम से मास्टर सतबीर सिंह ने हमेशा हरियाणवीं संस्कृति को संजोते हुए अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने अपने चार दशक से अधिक के सार्वजनिक जीवन में न केवल हरियाणवीं लोककला को विशिष्ट पहचान दिलाने का काम किया, अपितु गांव भैंसवाल कलां में युवाओं को खेल क्षेत्र, विशेषकर कुश्ती में भी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया। आज मास्टर सतबीर सिंह के विचार आसपास के इलाके ही नहीं, पूरे प्रदेश में अभिभावकों को प्रेरित करते हैं। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने पुराने सहयोगी नन्हा वाल्मीकि की पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें