फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, पांच दमकल केंद्रों की 12 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटीं

Sat, 04 Jul 2026 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र ​स्थित कपड़ा गोदाम में लगी आग के दौरान उठता धुएं का गुब
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित 482 नंबर पर संचालित तपेश्री होम के कपड़ा गोदाम में शुक्रवार शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग गोदाम की पहली मंजिल पर अज्ञात कारणों से लगी और कुछ ही देर में फैल गई। गोदाम की पहली मंजिल पर रह रहा श्रमिक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अंदर फंस गया।
विज्ञापन

दमकल विभाग और पुलिस ने हाइड्रा की सहायता से प्रथम तल तक पहुंचकर पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि घना धुआं और ऊंची लपटें उठने से आसपास के उद्योगों में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बड़ी पुलिस और बड़ी दमकल केंद्र की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
आग पर काबू पाने के लिए गन्नौर, सोनीपत, राई, समालखा और पानीपत दमकल केंद्रों से भी 12 दमकल वाहन बुलाए गए। गोदाम की ओर जाने के लिए रास्ता तंग होने के कारण गाड़ियों नहीं पहुंच पा रही है। सभी टीमों की ओर से पाइपलाइन बिछाकर आग पर सभी टीमों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

देर शाम तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। आग से गोदाम में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि फैक्टरी में अग्निशमन उपकरण तो लगे मिले लेकिन मौके पर कोई भी फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग योग्य नहीं था। आग बुझाने के लिए बनाई गई पाइपलाइन भी जंग लगी मिली और उसमें पानी की आपूर्ति नहीं थी। उन्होंने बताया कि आग बुझने के बाद फैक्टरी संचालक से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।

फोटाे: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा गोदाम में लगी आग के दौरान उठता धुएं का गुब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें