फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहणा में बलिदान दिवस पर शहीदों को किया गया याद

Sun, 07 Jun 2026 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रोहणा में शहीद रवींद्र सिंह दहिया के स्मारक स्थल पर पहुंचे ग्रामीण। स्रोत
विज्ञापन
खरखौदा। रोहणा गांव में शनिवार को बलिदान दिवस पर गांव के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वीर सैनिक रवींद्र सिंह दहिया 6 जून 1999 को व पवनजीत सिंह दहिया 6 जून 2000 को देश सेवा करते हुए बलिदान हुए थे। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और वीर जवानों के बलिदान को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही गांव में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 36 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। गांव में राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए पानी की छबील भी लगाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। इस दौरान सूबेदार बलजीत सिंह, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, विकेश दहिया, जोगिंद्र, स्वदेश, नीटू, हवलदार दिनेश दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें