फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जहर निगलने से विवाहिता की मौत

Tue, 17 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेड़ी मनाजात में विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। विवाहिता की मौसी ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव अटायल निवासी कृष्णा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन महादेव कॉलोनी कैथल की रहने वाली है। उसकी भांजी सुमन की शादी 23 नवंबर, 2019 को गांव खेड़ी मनाजात निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुमन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। संदीप के साथ सास व जेठानी उसकी भांजी को प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर सुमन ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने कृष्णा के बयान पर पति, सास व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुमन के पिता व भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें