फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, चारपाई पर मिला शव

Fri, 23 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मनीषा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
खरखौदा। सांपला मार्ग पर रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर उनकी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी मनीष पंवार ने पुलिस को बताया कि वीरवार को उनके पास फोन आया कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह तुरंत खरखौदा के सांपला मार्ग स्थित बहन की ससुराल पहुंचे। उन्हें मौके पर बहन के ससुराल पक्ष से कोई नहीं मिला। उनकी बहन मनीषा का शव चारपाई पर पड़ा था। मनीष का आरोप है कि जहां पर उनकी बहन के फंदा लगाए जाने की बात कही जा रही है, उस बाथरूम में बाहर से दरवाजा खोले जाने के कोई निशान नहीं है। केवल दिखावे के लिए खिड़की को तोड़ा गया है।
मनीष ने उनकी बहन की रात को पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनीषा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने अपनी बहन के पति मोहित, सास, ससुर व ननद पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज व अन्य मांगों को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके पति बात-बात पर मनीषा की पिटाई कर देते थे। मनीषा की सास व ननद भी अकसर उनकी पिटाई करती थी। मायके पक्ष की ओर से कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर सभी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। सैदपुर निवासी मनीष की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- अंकित कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें