फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी से शादी कर ऐंठे आभूषण-नकदी, पिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में किन्नर (मंगलामुखी) ने एक युवक पर शादी करने के बाद उसके आभूषण व नकदी छीनने और भीख मंगवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। किन्नर का आरोप है कि आरोपी ने अब दूसरी शादी करने के लिए उसे जहर पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक, उसकी मां, पिता और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंगलामुखी ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने उसके साथ वर्ष 2015 में शादी की थी। तब से वह उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। उसने बताया कि वह अपनी पूरी कमाई अपने पति को देती थी। आरोप है कि अब युवक को कोई काम नहीं करता और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसने मारने की धमकी देकर मायके से भी रुपये और आभूषण मंगवाकर छीन लिए। लॉकडाउन में कमाई बंद हो गई तो उसने जेवरात गिरवी रख दिए और उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। वह उसको समझाने के लिए बाद में घर पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि सोमवार को उसे घर पर बुलाया और अपनी मां, बहन व पिता के साथ मिलकर जबरन जहर पिला दिया। बाद में से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे खानपुर रेफर कर दिया गया।
मंगलामुखी की ओर से आभूषण व नकदी छीनने और जबरन जहर पिलाने की शिकायत आई थी। पुलिस ने युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - एएसआई राजेश कुमार, जांच अधिकारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें