फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वैलेंटाइन-डे के लिए सजा बाजार, युवाओं को लुभा रहे कस्टमाइज उपहार

Fri, 14 Feb 2025 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर वैलेंटाइन डे को लेकर कपल शोपीस सजाता द
विज्ञापन
सोनीपत। आज वैलेंटाइन डे है। युवा प्रेमी जोड़े ही नहीं, बल्कि शादीशुदा जोड़े भी इस दिन को खास बनाने के लिए अपने साथी के लिए महंगे व आकर्षक उपहार, चॉकलेट व फूलों के गुलदस्ते खरीदते हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर शहर का गिफ्ट बाजार, रेस्टोरेंट व कैफे गुलजार हैं। वैलेंटाइन सप्ताह में उपहारों की बिक्री में 30 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए युवा वर्ग खासा उत्साहित रहता है, बेसब्री से इस दिन का इंतजार भी करता है। शुक्रवार काे मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे को लेकर शहर में विभिन्न जगह सजी गिफ्ट गैलरी में कपल शोपीस, टेडी बियर सहित फोटो फ्रेम, फोटो मग जैसे कस्टमाइज उपहार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। रेस्टोरेंट व कैफों में भी डेटिंग के लिए युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। यहां एक साथ समय बिताकर युवा अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है।
दुकानदार अनुज, गगन व मोहित ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष उपहार मंगवाए गए हैं। इस साल युवाओं के लिए ग्रीटिंग के साथ म्यूजिकल कपल शोपीस, टेडी बियर, लाइटिंग कपल फोटो फ्रेम, कुशन पिलो व फोटो मग जैसे कस्टमाइज उपहार युवाओं की पसंद बने हुए हैं। सभी गिफ्ट आइटम दिल्ली से मंगवाई गई हैं। चॉकलेट के साथ आर्टिफिशियल बुकों की भी ज्यादा डिमांड है। दुकानदारों को वैलेंटाइन डे पर कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में म्यूजिकल कपल शोपीस 150 से 3000 रुपये, टेडी बियर 80 से 7000 हजार, लाइटिंग कपल फोटो फ्रेम 200 से 4500, फोटो मग 150 से 450, कुशन पिलो 350 से 1250, म्यूजिकल ग्रीटिंग 100 से 450 रुपये तक मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

गुलाब और बुके की भी बढ़ी मांग
मामा भांजा चौक स्थित फूल विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि वैलेंटाइन डे को लेकर गुलाब के फूल व बुके की मांग बढ़ रही है। वैलेंटाइन डे के लिए बुके के 45 ऑर्डर बुक किए गए हैं। गुलाब का फूल 50 से 100 रुपये और बुके 250 से 2500 रुपये तक उपलब्ध हैं। अभी ग्राहक कम आ रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को गुलाब की बिक्री बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले 1500 पीस गुलाब के फूल मंगवाए गए थे, इस बार लोगों की मांग को देखते हुए 2500 पीस गुलाब के फूल मंगवाए गए हैं। गुलाब के अलावा पिंक रोज, लिली, ऑर्चिड जैसे फूलों के बुके भी डिमांड है। यह फूल कोलकाता व दिल्ली से मंगवाए गए हैं। इनकी ताजगी लंबे समय तक बरकरार रहती है। इस बार आर्टिफिशियल बुके भी मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें