फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदाता जागरूकता के लिए हुई मैराथन, हर वर्ग के सैंकड़ों लोगों ने दिया वोट का संदेश

Mon, 20 May 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38. सोनीपत शहर में रोटरी क्लब सोनीपत मिडटाउन की ओर से आयोजित मैराथन में भाग लेते शहरवासी।
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब सोनीपत मिडटाउन की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए रविवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की मैराथन में हर वर्ग के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यह मैराथन सेक्टर-12 स्थित गेटवे कॉलेज के पास से शुरू हुई। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र भारद्वाज ने मैराथन को रवाना किया।
विज्ञापन

मैराथन में गेटवे कॉलेज, एसआरएम विश्वविद्यालय व जीवीएम कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह मैराथन सेक्टर-12 से सेक्टर14-15 रोड, अग्रसेन चौक, जानकीदास अस्पताल, सेक्टर-14 मार्केट, भारत अस्पताल होते हुए सेक्टर-12 में संपन्न हुआ। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र भारद्वाज ने मतदाताओं को 25 मई को होने होने लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान की अपील की। इससे पहले स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों व अन्य विद्यार्थियों ने लघु नाटक के माध्यम से वोट की महत्व का बताया। उन्होंने कहा कि वोट डालने से लोकतंत्र कितना मजबूत बनता है। साथ ही अपील की गई है कि चुनाव वाले दिन को घूमने फिरने या छुट्टी मनाने का दिन न समझें। लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने बूथ पर जरूर जाएं। इस दौरान संदीप जेटली, राकेश देवगन, सन्नी, पूजा भारद्वाज, कमल वर्मा, भूपेश खन्ना समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें