फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपायुक्त ने बाढ़ प्रबंधन का जायजा लिया

Mon, 20 May 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने रविवार सुबह बाढ़ प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ यमुना नदी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के 41.74 किलोमीटर यमुना के सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी सात घाटों की समय-समय पर जांच करें। बारिश के मौसम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर किसी घाट पर कहीं मिट्टी का कटाव दिखाई देता है तो वहां तुरंत स्टड का निर्माण करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यमुना के बहाव से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बेेगा घाट से गांव दहिसरा की सीमा तक का यमुना नदी का क्षेत्र सोनीपत जिला में आता है, जिसकी लंबाई करीब 41.74 किलोमीटर है। इस क्षेत्र का निरीक्षण करने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार संबंधित अधिकारियों के साथ बेगा घाट पर पहुंचे। उन्होंने यमुना के बहाव और कटाव को देखते हुए नई ठोकरों के निर्माण और पुरानी ठोकरों की मरम्मत पर चर्चा की। उपायुक्त ने बेगा, मीमारपुर, मेहंदीपुर, बड़ौली घाट व दहिसरा घाट सहित सभी घाटों की जांच की। बाढ नियंत्रण कार्यों के लिए उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की। उनके साथ एसडीएम अमित कुमार, निर्मल नागर, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें