फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडुलिपियां सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं बौद्धिक धरोहर : डॉ. नवीन

Sat, 09 May 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पांडुलिपियों की जानकारी देते डॉ. नवीन। स्रोत: कॉले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय में ज्ञानभारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवीन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को भारतीय पांडुलिपियों की समृद्ध परंपरा, उनके संरक्षण व राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

डॉ. नवीन वशिष्ठ ने कहा कि भारत की प्राचीन पांडुलिपियां देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं बौद्धिक धरोहर हैं। ज्ञानभारतम् अभियान का उद्देश्य देशभर में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें संरक्षित करना व नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अभियान के प्रति जागरूक बनें और समाज में भी इसके महत्व को प्रचारित करें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें