सोनीपत। क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश डाॅ. अनमोल को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको फांसी की सजा दी जाए। पीड़िता के परिवार को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं। कटारिया ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ संगठन हमेशा पीड़ित के साथ खड़ा है। इस दौरान सह सचिव संदीप कुमार, सुनीता, सतबीर, कुणाल नाथ, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।