फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के बोरों का उठान नहीं होने से अटी मंडियां

विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते मजदूर। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिलेभर की मंडियों में गेहूं की आवक जारी है, लेकिन मंडियों में उठान कम होने की वजह से किसानों को गेहूं उतारने में परेशानी होने लगी है। सोनीपत की नई अनाज मंडी गेहूं के बोरों का उठान नहीं होने से अटी पड़ी है। प्रशासन की ओर से गेहूं के बोरों के उठान कराने को कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं गोहाना में रोक हटने के बाद गेहूं की आवक शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेश पर मार्केट कमेटी की ओर से किसानों को एसएमएस भेजने शुरू कर दिए हैं। उसी के अनुसार मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। जहां सरकार ने गोहाना मंडी में आवक अधिक व उठान कम होने के कारण 24 घंटे के लिए रोक लगाई थी। उस रोक को दोपहर 2 बजे के बाद हटा दिया। मार्केट कमेटी गोहाना की ओर से 170 किसानों को एसएमएस भेजकर गेहूं की आवक व खरीद शुरू करा दी।
जिले की मंडियों में गेहूं की आवक व खरीद जारी है, लेकिन खरीद एजेंसियां गेहूं के बोरों का उठान कराने में पिछड़ रही है। सोनीपत अनाज में करीब 2 लाख गेहूं के बोरों का उठान नहीं होने के कारण बोरों के चट्टे लगाने पड़ रहे हैं। इसका सीधा खामियाजा मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मंडियों में गेहूं डालने के लिए जगह की कमी होने के कारण फिर से एसएमएस व गेट पास प्रणाली को लागू किया गया है। पहले बंद किए जाने से किसान भ्रम की स्थिति में बिना एसएमएस प्राप्त हुए गेहूं लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। गेट पास नहीं मिल पाने के कारण उनको मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहाना में बारदाना नहीं मिलने से किसान परेशान
10 अप्रैल को सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद मोहाना खरीद केंद्र पर मंगलवार को गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में मोहाना खरीद केंद्र पर आने वाले किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। यहां किसानों के गेट पास काटने व प्रकाश व्यवस्था सहित कई प्रकार की सुविधाएं तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन डीएफएससी की ओर से बारदाना अब तक नहीं पहुंचाया गया है। वहीं नाहरा खरीद केंद्र पर गेहूं के बोरों का उठान कम होने के कारण किसानों को गेहूं डालने में परेशानी हो रही है।
जिले में अब तक 124491 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा
जिले की चार मंडियों सहित 23 खरीद केंद्रों पर 124491 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 38187 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 34329 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 12942 मीट्रिक टन और फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) द्वारा 39033 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
किसानों को दोबारा से एसएमएस भेजने का काम शुरू कर दिया है। क्योंकि मंडियों में आवक तेज होने व उठान कम होने के कारण एसएमएस प्रणाली के माध्यम से खरीद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं मंडियों में गेहूं के बोरों का उठान कराने के लिए खरीद एजेंसियों को पत्र लिखा जा चुका है। - जितेंद्र, सचिव, मार्केट कमेटी
अब अनाज मंडी में मैनुअल तरीके से होगा गेहूं का उठान
शहर की अनाज मंडी में अब गेहूं का उठान मैनुअल तरीके से होगा। इसके लिए आढ़तियों को ऑनलाइन प्रक्रिया से परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण डीएफससी ने प्रक्रिया में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब ऑनलाइन प्रक्रिया खत्म होने से आढ़तियों के साथ किसानों को राहत मिली है।
अनाज मंडी में अब तक सात लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि उठान बहुत ही धीमा है। आढ़ती उठान को लेकर हैफेड के ऑनलाइन नियम का विरोध कर रहे थे। वह बहुत ही कम मात्रा में हैफेड से गेहूं की खरीद भी करा रहे थे। हालांकि एफसीआई की ओर से गेहूं की खरीद तो की जा रही है, लेकिन मजदूरों की कम संख्या के चलते उठान धीमा हो रहा है। ऐसे में शासन को मंगलवार को अनाज मंडी बंद रखनी पड़ी। डीएफएसई ने गेहूं का उठान अब पूर्ण रूप से पहले की तरह मैनुअल करने का निर्णय लिया।
मंडी में जगह नहीं बचने से शिव राइस मिल में डाल सकेंगे गेहूं
शहर की अनाज मंडी में जगह नहीं बचने से किसान अब जींद रोड स्थित खंदराई मोड़ के निकट शिव राइस मिल में गेहूं की फसल डाल सकेंगे। मिल में किसानों का गेहूं डलवाने के लिए 11 आढ़ती आगे आए हैं। मंडी में जगह न होने के कारण अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
अनाज मंडी में आढ़तियों की उठान प्रक्रिया को लेकर दिक्कत थी। अब डीएफएसई ने उसे मैनुअल कर दिया है। जिस आढ़ती के पास जितना गेहूं है, अब उसका उठान किया जाएगा। इसके साथ ही अब गेहूं की खरीद नियमित रूप से होगी, जिसके लिए शासन के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। - जितेंद्र श्योराण, सचिव, मार्केट कमेटी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें