फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को प्रभु श्रीराम के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : महंत

विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा के दौरान प्रवचन करते कथाव्यास मह
विज्ञापन
सोनीपत। नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग का पांचवां दिन रहा। कथाव्यास महंत प्रिंस मुद्गल ने रामकथा में भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथाव्यास महंत प्रिंस मुद्गल ने बताया कि श्रीराम ने सदैव मर्यादा में रहते हुए कर्तव्य, धर्म व सत्य का पालन किया। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपने धर्म का त्याग नहीं किया। मनुष्य को प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, वहीं रामकथा संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि राम कथा भक्ति व मुक्ति दोनों देने वाली है। राम कथा ही मनुष्य को मर्यादा में रहने की सीख देती है। कथा व्यास ने भजनों के माध्यम से पंडाल को राममय बनाया।
कथा में शिव मंदिर सुधार समिति की ओर से आचार्य मनमोहन मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय, अनिल मिश्रा, विजय वर्मा, योगेंद्र कुशवाह, राज सिंह कड़वल, पंडित सुरेश वत्स व पवन त्यागी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो 25- सोनीपत के नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा के दौरान प्रवचन करते कथाव्यास मह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें