फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार दिन से पहले लापता व्यक्ति की हत्या, खेत में मिला गर्दन कटा शव

Thu, 29 Jan 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली की सीमा से सटे गांव दहिसरा से चार दिन पहले लापता व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार शाम को उनका गर्दन कटा शव दिल्ली की सीमा में गांव पल्ला के खेत में एक ट्यूबवेल के पास मिला है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ उदी है। पुलिस हमलावरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव टटीरी निवासी नीलम ने 26 जनवरी को कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह अपने पति संजय (40) और परिजनों के साथ गांव जाटी कलां में किराये पर रहती हैं। उनके पति कुंडली स्थित निफ्टम संस्थान में हाउस कीपिंग का काम करते थे।
नीलम ने बताया था कि 24 जनवरी को संजय उनके मायके दिल्ली के गांव पल्ला गए थे। इसके एक दिन बाद वह दहिसरा गांव पहुंचे जहां उनकी साली की बेटी रहती है। नीलम का आरोप है कि 25 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे संजय अचानक लापता हो गए। तलाश करने पर उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

बुधवार शाम को दहिसरा-पल्ला मार्ग के समीप खेत में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच में पता लगा कि शव संजय का है। संजय का गला काटा गया था। सूचना मिलने पर नीलम देवी को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान की।
दहिसरा से लापता हुए व्यक्ति का शव गांव पल्ला की सीमा में मिला है। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ही शव का पोस्टमार्टम कराएगी। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें