फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर सोनीपत रेलवे जंक्शन के पास बुधवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब आठ बजे डाउन ट्रैक पर हिंदू गर्ल्स कॉलेज फुटओवरब्रिज के पास हुआ। व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति ने क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहना हुआ था। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें