फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किराये के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगा दी जान, पत्नी व मकान मालिक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव राई में किराये के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी व मकान मालिक के बीच गलत संबंधों के चलते युवक ने फंदा लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या लिए विवश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बागपत के गांव निवासी युवक ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई की शादी डेढ़ साल पहले करनाल की रहने वाली युवती के संग हुई थी। उसका भाई व उसकी पत्नी चार माह तक अपने परिजनों के साथ करनाल के गांव में रहे थे। वहां से वह गांव राई में आ गए और यहां सुरेंद्र के किराये के कमरों में रहने लगे। सुरेंद्र कुंडली क्षेत्र के रहने वाले हैं और राई में किराये के कमरे बना रखे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया उसके छोटे भाई की सास ने 24 नवंबर को उन्हें सूचना दी कि उसके छोटे भाई ने फंदा लगा लिया। उसे सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई के फंदा लगाने की सूचना पर वह सोनीपत के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उनके भाई गंभीर हालत में भर्ती थे। वह बोलने की स्थिति में नहीं थे। बाद में 27 नवंबर को उसके भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अस्पताल में उसका दूसरा भाई व बहन भी आ गए। उसके भाई ने उन्हें फोन कर बताया था कि उसकी पत्नी के मकान मालिक सुरेंद्र के साथ गलत संबंध हैं। हमने छोटे भाई की पत्नी को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके चलते घर वालों ने उनके पास आना-जाना भी बंद कर दिया था। उन्होंने अपने स्तर पर भी आसपास पता किया तो जानकारी मिली कि उसके भाई ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या की है। उसकी पत्नी के मकान मालिक सुरेंद्र से गलत संबंध थे। उसके भाई को आत्महत्या करने के लिए विवश करने में उसकी पत्नी व मकान मालिक सुरेंद्र जिम्मेदार है। पुलिस ने युवक के बयान पर मृतक की पत्नी व उनके मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव राई में किराये के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। मृतक के भाई के बयान पर उसकी पत्नी व मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदन सिंह, थाना प्रभारी राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें