सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने गांव घड़वाल निवासी बलराज को 4.540 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सहायक उप निरीक्षक सुरेश ने बताया कि पुलिस टीम बुटाना मोड़ गांव बरोदा के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि बलराज चरस से भरा बैग लेकर गांव भम्भेवा मोड़ से आगे श्मशान के पास है। वह वहां किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने संदिग्ध बलराज को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 4 किलो 540 ग्राम चरस बरामद हुई। बलराज के खिलाफ बरोदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।