फोटो :05: सोनीपत के गोहाना क्षेत्र से किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोपी पु
- फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
गोहाना। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद बहकाकर ले जाने के बाद उसे जींद ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव बुआना लाखू का रहने वाला अर्जुन है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बरोदा थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने 1 अगस्त को थाना बरोदा में मुकदमा दर्ज कराया था कि 31 जुलाई को उसकी नाबालिग बहन घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शिकायतकर्ता को संदेह हुआ था कि किसी ने उनकी बहन को गलत नियत से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच अधिकारी उप निरीक्षक देवेंद्र की टीम ने जींद के नरवाना क्षेत्र से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उसे झांसे में लेकर जींद ले गया और दुष्कर्म किया। थाना बरोदा पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए और महिला विशेषज्ञ व लीगल एड टीम के माध्यम से काउंसलिंग करवाई।
पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट की धाराएं भी जोड़ी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।