फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चित्रकला में कोमल, स्लोगन लेखन में नीतू प्रथम

Wed, 05 Nov 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना के बरोदा ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चित - फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
गोहाना। गांव बरोदा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे साप्ताहिक सरदार150 एकता मार्च अभियान के अंतर्गत चित्रकला व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 22 स्वयंसेवकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत की एकता एवं अखंडता, भारत में विविधता में एकता जैसे विषयों पर चित्र बनाकर स्लोगन लिखे। विद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। देवेंद्र सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में नीतू प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें