फोटो : 40 : पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहा तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
गन्नौर। गन्नौर थाना पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के आरोप में जींद के गांव खरक निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे जसबीर को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का कट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी को विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद