सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने युवक के सिर पर सुए से हमला करने के आरोपी प्रीतमपुरा निवासी अंकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
गांव सफियाबाद निवासी धर्मेंद्र ने 22 नवंबर को शिकायत दी थी कि वह अपने भतीजे तरुण के साथ रात 8 बजे ऑफिस से पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में दो युवक आए और स्कूटी उनके सामने अड़ा दी। एक युवक ने उनके भतीजे को थप्पड़ मारा।
बीचबचाव करने पर सुरेंद्र ने अपने साथी से कहा था कि दोनों को मारो। इस पर युवक ने जेब से सुआ निकालकर उनके भतीजे के सिर और उन पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अब अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है।