फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा रणजीत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : कुलपति

Sat, 09 May 2026 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: वि​धि विश्वविद्यालय में महाराजा रणजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्टाफ सदस्य। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शनिवार को महाराजा रणजीत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलपति प्रो. डॉ. देविंदर सिंह ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह महान शासक थे।
उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शिता और न्यायप्रिय शासन से एक मजबूत एवं समृद्ध राज्य की स्थापना की। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और मानवता की भावना को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा रणजीत सिंह केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्मनिरपेक्षता एवं जनकल्याण के प्रतीक थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने महाराजा रणजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें