फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरसा में 14 गांवों की महापंचायत : बोले - बंद रास्ते नहीं खोले तो वे गांवों के अंदर से रास्ते कर देंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेरसा के पूर्व पंच पर हमला किए जाने व किसान आंदोलन के कारण बंद रास्तों को खुलवाने के लिए गांव सेरसा में दूसरे दिन महापंचायत आयोजित हुई। पंचायत में उनके गांवों के रास्ते नहीं खोलने पर ग्रामीणों ने लिंक मार्गों को खुद बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मामले में अब तीसरी महापंचायत 20 जून को जांटी कलां गांव में होगी। साथ ही इससे पहले गांव-गांव में पंचायत कर महापंचायत के लिए समर्थन लेने की घोषणा की गई। वहीं गांव में हुई महापंचायत में दो-तीन लोगों ने विरोध जताते हुए किसान आंदोलन को सही भी बताया। इसे लेकर काफी देर तक बहस होती रही। उधर, पुलिस ने पूर्व पंच पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के लिए आंदोलन जारी है। आंदोलन में शामिल किसानों के जांटी रोड को बंद कर रखा है, जिसका विरोध करने पर किसानों ने सेरसा गांव के पूर्व पंच रामनिवास पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद आसपास के ग्रामीण किसानों के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। सोमवार को गांव सेरसा दूसरे दिन महापंचायत में 14 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेरसा गांव की निवर्तमान सरपंच नीलम के पति मोनू प्रधान, जांटी कलां के निवर्तमान सरपंच जसबीर सिंह, दहिसरा गांव के निवर्तमान सरपंच मांगेराम, खटकड़ से योगेश, भैराबांकीपुर से जयराम शर्मा, ताहर सिंह चौहान, राजपूत सभा से चरण सिंह चौहान महापंचायत में कहा कि उन्हें किसान आंदोलन से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन ग्रामीणों पर हमले करना व रास्ता बंद करना गलत है, वे इसकी निंदा करते हैं। आंदोलन की आड़ में हिंसा नहीं होनी चाहिए। कुंडली गांव में तो सरेआम झगड़े किए जा रहे हैं। निहंग सिख सीधा हमला कर रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ने लगा है। इसका सीधा असर आसपास के गांवों के लोगों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के रास्ते बंद होने से वह अपने गांव व घरों में ही कैद हो गए हैं। यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं। महापंचायत में कहा गया कि अगर रास्ता नहीं खुला तो वे अपने गांवों के रास्ते बंद कर देंगे। बाद में महापंचायत में निर्णय हुआ कि अब 20 जून को गांव जांटी कलां की व्यायामशाला में महापंचायत होगी। इससे पहले गांवों में पंचायत कर लोगों से सहयोग मांगा जाएगा। वहीं महापंचायत में दो-तीन लोगों ने एतराज जताते हुए किसान आंदोलन का पक्ष लिया, जिससे महापंचायत में तनातनी भी हो गई थी।
विज्ञापन

पूर्व पंच के बयान पर मुकदमा दर्ज
गांव सेरसा के पूर्व पंच रामनिवास के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने मारपीट व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह कुंडली से अपने गांव सेरसा आ रहे थे। जांटी मोड़ पर किसानों ने रास्ता बंद कर रखा था। उसने किसानों से रास्ता खोलने की मांग की तो उस पर हमला कर दिया। उसने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर जान बचाई थी। उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात किसानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें