फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगवान आदिनाथ की 13.25 फीट ऊंची प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया

Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के गन्नौर में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत:
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन तीर्थ सौरभांचल में चल रहे सौरभांचल महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को भगवान आदिनाथ की 13.25 फीट ऊंची प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया गया। इसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। महामस्तकाभिषेक में जल, दूध, रत्न और केसर जल से भगवान का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

आचार्य सौरभ सागर महाराज ने बताया कि भगवान आदिनाथ प्रथम तीर्थंकर व जैन धर्म के प्रवर्तक हैं और उन्होंने धर्म का प्रभाव जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने भक्तों को धर्म मार्ग पर चलने, सेवा, आहार दान, शिक्षा दान और चिकित्सा दान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सौरभांचल समिति के अध्यक्ष आनंद जैन, पुष्पेंद्र जैन, महामंत्री मनीष जैन, विनय जैन, सलाहकार शशि अग्रवाल, विपुल जैन, जतिन जैन सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें