फोटो 39- सोनीपत बस अड्डे पर प्रयागराज जाने के लिए तैयार खड़ी बस। संवाद
सोनीपत। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला अपने अंतिम चरण की तरफ बढ रहा है। ऐसे में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए रवाना हो रहे हैं। शुक्रवार को बस अड्डे से प्रयागराज के लिए तीन बसें रवाना की गई। इसके बाद भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते रहे, जिन्होंने आगामी दिन के लिए एडवांस सीट बुक करवाई। शनिवार के लिए दो बसों की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं।
महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जिले से बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज ने 5 फरवरी से सोनीपत बस अड्डे से सीधी बस सेवा शुरू की थी। यात्रियों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया। यात्री संख्या बढ़ने के साथ ही रोडवेज ने बसों की संख्या भी बढ़ाई है। रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज के लिए बसों का परिचालन 25 फरवरी तक किया जाएगा।
-
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार को प्रयागराज के लिए तीन बसें रवाना की गई हैं। जबकि शनिवार के लिए दो बसों की सभी सीटें एडवांस बुक हो चुकी हैं। महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत