फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदान के लिए छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में मतदान को लेकर उत्साह की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत बनाए सेल्फी प्वाइंट पर छात्राएं बढ़-चढकऱ सेल्फी लेते हुए मतदान करने का संकल्प ले रही हैं, तो फ्लैश मॉब डांस के जरिए मतदान के लिए जागरूकता की अलख भी जगा रही हैं।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मत का प्रयोग सदैव करें। जीवीएम की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापिका रुचिका विरमानी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय के संयोजन में काॅलेज में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। काॅलेज परिसर में सेल्फी प्वाइंट्स बनाकर छात्राओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छात्राओं में भी अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राएं सभी सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते हुए मतदान का संकल्प ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने फ्लैश मॉब डांस की भी दमदार प्रस्तुति देते हुए अन्य छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने संदेश दिया कि हमें जब भी अवसर मिले अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि डांस, सेल्फी प्वाइंट आदि के माध्यम से चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता को अपनी आहुति अवश्य डालनी चाहिए। प्रत्येक मत का अपना महत्व होता है। मतदान को लेकर किसी भी प्रकार उदासीनता उचित नहीं होती। इसलिए अवसर मिलने पर अपने वोट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस मौके पर प्राध्यापिका ले. प्रियंका आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें