फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय खेल की जूडो स्पर्धा में लक्की ने जीता रजत

Sat, 22 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित इंडियन स्कूल की जूडो अकादमी का रजत पदक विजेता लक्की प्र​शि
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित इंडियन स्कूल की जूडो अकादमी के लक्की ने राष्ट्रीय खेल की जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। पदक विजेता लक्की का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने बताया कि राष्ट्रीय खेल का आयोजन देहरादून में 9 से 14 फरवरी तक किया गया।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में लक्की ने रजत पदक प्राप्त किया। लक्की इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुका है। लक्की ने अपनी जीत का श्रेय प्रशिक्षक सतपाल गुलिया व माता-पिता को दिया। प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने कहा कि अन्य विद्यार्थियों को भी लक्की से प्रेरणा लेकर खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें