फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 18 दिन बाद टूटी नींद, पीडब्ल्यूडी ने आरओबी पर हाइट गेज लगवाना किया शुरू

Fri, 29 Nov 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित 32 वर्ष पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए लगे हाइट गेज टूटने के 18 दिन बाद लोक निर्माण विभाग की नींद टूटी है। विभाग की ओर से वीरवार को आरओबी के पास गार्डर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन ऊपरी हिस्से में गार्डर लगाने का काम अभी भी अधूरा है। ऐसे में आरओबी से भारी वाहनों का आवागमन निरंतर जारी है।
विज्ञापन

आरओबी के कमजोर होने के चलते 6 नवंबर को रोहतक रोड आमजन की सुरक्षा के चलते हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी, लेकिन 8 नवंबर की रात को ही किसी वाहन की टक्कर से हाइट गेज टूट गया था। ऐसे में आरओबी पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। रेलवे ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर आरओबी को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित बताते हुए इसे बंद करने की मांग की थी। पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने हाइट गेज लगाकर पुराने आरओबी को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। भारी वाहनों के लिए नए आरओबी से ही आवाजाही रखी गई थी।

मंडरा सकता है अनहोनी का खतरा

आरओबी पर रोक के बावजूद भारी वाहनों के गुजरने से किसी अनहोनी का खतरा भी मंडरा सकता है। हालांकि रोहतक रोड आरओबी भारी वाहनों की आवाजाही के लिए कितना सुरक्षित है, इसको लेकर रेलवे को आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। ओवरब्रिज खरखौदा की ओर से शहर में आवागमन करने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से रोजाना करीब 10 हजार भारी वाहन गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग ने रोहतक रोड ओवरब्रिज के एक हिस्से को वर्ष 1992, जबकि दूसरे हिस्से को वर्ष 2014 में बनाया था। वहीं रेलवे की ओर से मार्च 2023 में पुराने आरओबी की मरम्मत भी करवाई गई थी। उस समय रेलवे ने मुख्यालय पत्र लिखकर आईआईटी रुड़की से सर्वे कराया था। सर्वे में आईआईटी टीम ने निरीक्षण के दौरान पुराने आरओबी से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन




रोहतक रोड आरओबी पर भारी वाहनों की आवाजाही फिलहाल शुरू नहीं की गई है। आरओबी पर वाहनों की आवाजाही का निर्णय आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा।

- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे


रोहतक मार्ग पर पहले लगाया गया हाइट गेज छोटा था, इसका आकार बढ़ाने के लिए कहा गया था। साइडों में गार्डर लगवा दिए गए हैं, ऊपरी हिस्से में भी शुक्रवार तक गार्डर लगवाकर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें