फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगवान विश्वकर्मा की हुई विधिवत पूजा अर्चना

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के चिटाने वाली माता मंदिर के पास पं. अमित शौनक को स्मृति चिह्न भेंट करते बंगाली स
विज्ञापन
सोनीपत। हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर के सामने गली में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक वार्षिक विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पं. अमित शौनक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूजा समिति के प्रधान निरंजन ने उन्हें पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पं. अमित शौनक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, सृजन, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा मेहनत, हुनर, रचनात्मकता और कर्म के प्रति सम्मान का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में कारीगरों, शिल्पकारों, श्रमिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। पूजा की विधि गोपाल दास, रणजीत, अनूप मंडल, असित, कानाई और राजू मंडल ने संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें