फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाया

विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते श्रद्धालु। स्
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में सोमवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ की गई, जिसमें समाज के सभी लोगों ने आहुति डालकर समाज एवं परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति बनी रहने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

जांगिड़ महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष भलेराम जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार एवं संसार का प्रथम इंजीनियर माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से समाज, परिवार, फैक्ट्रियों एवं कार्यस्थलों में सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति बनी रहे, ऐसी कामना की गई। इस दौरान निगम पार्षद अनुराग जैन, ब्रह्मप्रकाश, बिल्लू पांचाल, सतपाल जांगड़ा, रमेश जांगड़ा, प्रकाश कुमार पांचाल, राजकुमार पांचाल, जय भगवान जांगड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें