फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माण एवं सृजन के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा

Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गोहाना में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नागरिक। स्रोत:
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। समारोह में नागरिकों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इंद्रजीत विरमानी ने कहा भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता माने जाते हैं। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने इंद्रपुरी, द्वारिका, हस्तिनापुर, स्वर्गलोक व लंका का निर्माण किया था। मुख्तार सिंह डांगी ने की।
उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा जी ने देवताओं और मनुष्यों के लिए विभिन्न प्रकार के हथियार, भवन, आभूषण और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बनाई। भगवान शिव का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र, इंद्र का वज्र और जगन्नाथ पुरी का मंदिर भी उन्होंने ही बनाया था।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश पांचाल, अशोक पांचाल, जयभगवान पांचाल, रामपाल जांगड़ा, गुणपाल कश्यप, जगदीश पांचाल, उमेद पांचाल, नरेश, मनफूल, सोमपाल, रघुवीर, सुभाष व अरविंद दांगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें