फोटो 32- साोनीपत के गोहाना में सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि, साथ हैं म
सोनीपत। पानीपत जिले के इसराना हलके में 5 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का इसराना हलके में अभी स्थान निश्चित नहीं हुआ है।
पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने सोमवार को विधायक इंदुराज नरवाल के गोहाना में बरोदा रोड स्थित कार्यालय में आयोजित सभा में समाज के लोगों को इस समारोह का निमंत्रण दिया है। समारोह के मुख्य अतिथि रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।
इस अवसर पर रघुबीर जागसी, बंसी वाल्मीकि, जिला पार्षद रवि इंदौरा, जगशेर नूरनखेड़ा, अमित भैंसवाल, सुनील कुंडू, पूर्व सरपंच राजेंद्र, मास्टर कुलदीप, डॉ. मुकेश, पूर्व सरपंच दलबीर, बलराज भी मौजूद रहे।