फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगवान पार्श्वनाथ को रथ पर विराजमान कर कराया नगर भ्रमण

Mon, 15 Sep 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के बड़ा बाजार में रथयात्रा के दौरान भगवान पार्श्वनाथ के रथ को हाथों से खींचते श
विज्ञापन
सोनीपत। दशलक्षण धर्म एवं क्षमावाणी पर्व पर बड़ा बाजार स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान पार्श्वनाथ को रथ पर विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण करवाया।
विज्ञापन

यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के रथ को हाथाें से खींचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने कई जगह रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा से पूर्व राष्ट्र संत महायोगी उपाध्याय 108 डाॅ. गुप्ति सागर महाराज ने जैन धर्म की प्रभावना एवं क्षमावाणी पर्व के महत्व पर प्रवचन दिया।
महोत्सव में अतिथि के रूप में नगर निगम मेयर राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, शांता जैन, रमेश कुमार जैन ने श्रद्धालुओं के साथ डॉ. गुप्ति सागर महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

समाज के लोगों से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। डाॅ. गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म सबसे प्रमाणिक वैज्ञानिक धर्म है, जिसके सिद्धांतों पर चलने से कल्याण निश्चित है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन आवश्यक है। महाराज ने कहा कि दशलक्षण धर्म एवं क्षमावाणी पर्व पर क्षमा का भाव हमारे जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन ला सकता है। हम शांत भाव से अपने पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। महोत्सव के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
वहीं महोत्सव की पूर्व संध्या पर बिजनौर से आर्ट ग्रुप निशांत भैया की ओर से भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य नाटिका प्रस्तुत की गई। मेयर राजीव जैन ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया।
रथयात्रा में प्रधान हेमंत भूषण जैन, महामंत्री मनीष जैन, अवनीश जैन, रजत जैन, अरिहंत जैन, अधिवक्ता सीमा जैन, मीनाक्षी, इना, सुमन, अंजली जैन, पंडित अमित शौनक, इंद्र जैन, दिनेश जैन, अवनीश जैन, अशोक गोयल, अमित शर्मा, सुरेश चौधरी, राजेश, मनी दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें