फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ज्ञान, नीति, न्याय, धर्म व सत्य के प्रतीक : निखिल मदान

Sun, 17 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 55- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित सद्गुरु धाम दिव्या कुटीर में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सच्ची भक्ति, करुणा, न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। हरियाणा वासी सौभाग्यशाली हैं कि कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। विधायक ने जन्माष्टमी उत्सव पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

निखिल मदान ने मॉडल टाउन स्थित सद्गुरु धाम दिव्या कुटीर में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा विधायक ने प्राचीन शिव मंदिर नरेंद्र नगर, दुर्गा मंदिर कच्चे क्वार्टर, सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर महावीर काॅलोनी, भूरे बाबा मंदिर शिव नगर ,प्राचीन राम मंदिर गोबिंद नगर, मर्यादा पुरुषोतम राम मंदिर जीवन विहार, चिंतपूर्णी मंदिर सेक्टर-14, साईं मंदिर साईं पुरम, बांके बिहारी मंदिर औद्याेगिक क्षेत्र, जागृति धाम सेक्टर-15, राम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला, गीता भवन, हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान, भजन संकीर्तन व भंडारों में भाग लिया। विधायक ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर हम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन, शिक्षाओं को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रमों में सुरेश भारद्वाज, रवि ग्रोवर, सुरेश वत्स, अंकुश, विजय वर्मा, मनमोहन मिश्रा, गुलशन, राकेश राणा, अमिताभ राठौर, नरेश वर्मा, मनोहर लाल मेहता, रामलाल अरोड़ा, अमर गौड़, जुगल ज्योति, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें