फोटो 31: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में झंडा पूजन एवं गदा पूजन कार्
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में रविवार को झंडा पूजन एवं गदा पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल दिवान ने विधि-विधान से पूजा कर हवन में आहुति दी।
कमल ने कहा, भगवान हनुमान के शौर्य का प्रतीक उनकी गदा है। गदा से प्रभु हनुमान ने असुरों का संहार कर प्रभु रामचंद्र के राम राज्य के कार्य में योगदान दिया। महाभारत के युद्ध में हनुमान जी ने अर्जुन के रथ पर सूक्ष्म रूप में विराजमान होकर पांडवों की जीत में सहायता की। उन्होंने भक्तों को कहा कि आज पुन: एक बार राम राज्य स्थापना के लिए हमें हनुमान व उनके शौर्य रूपी आशीर्वाद की आवश्यकता है। इस दौरान मंदिर के प्रधान संजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष लवली, अविनाश मलिक, विपुल भल्ला, दीपू, प्रेम धमीजा, प्रेम रेलन, ओमप्रकाश मुंजाल, मनीष तनेजा भी मौजूद रहे।