फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार हत्याकांड : पुजारी का नहीं लगा सुराग, मोबाइल बंद

Mon, 24 Mar 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। दुकानदार बालकिशन की हत्या के मामले के बाद से लापता पुजारी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुजारी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। खरखौदा पुलिस के साथ ही क्राइम यूनिट व सीआईए की टीमें सबूत जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन

अभी तक न तो बालकिशन की स्कूटी मिली है और न ही उनका मोबाइल बरामद हो सका है। आशंका है कि हत्यारोपी बालकिशन स्कूटी लेकर ही भागा है। पुलिस की तरफ से लगातार वारदातस्थल से उन रास्तों की जांच की जा रही है, जो खरखौदा से बाहर जाते हैं। इसके अलावा पुलिस टीम क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाल रही है, ताकि बालकिशन की स्कूटी या लापता चल रहे पुजारी राज कुमार तिवारी को लेकर कोई सुराग मिल सके। मामले में जुटी पुलिस की टीमों के हाथ अभी खाली हैं। औचंदी बाॅर्डर पर सीसीटीवी होने के साथ ही केएमपी के पिपली टोल प्लाजा व एनएच 334बी के झरोठी टोल प्लाजा पर भी सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस को यह भी आशंका है कि मृतक की स्कूटी को आसपास किसी सुनसान जगह पर छोड़ा गया होगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें