फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखा पेट्रोल पंप प्रबंधक से दिनदहाड़े लूटे 7.68 लाख

Wed, 02 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेआम पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के प्रबंधक व सहायक को काबू कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है। दोपहर बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गांव राई व बहालगढ़ के बीच स्थित एमएम फिलिंग स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक मंगलसेन व सहायक प्रबंधक राजबीर मोटरसाइकिल पर सवार होकर 7 लाख 68 हजार पांच सौ रुपये जमा करवाने के लिए राई के उप तहसील परिसर स्थित आईडीबीआई की शाखा में जा रहे थे।
विज्ञापन


बीच रास्ते में राई के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। तीनों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे नकदी वाला बैग छीन लिया। इसके बाद वे गांव राई के अड्डे की तरफ फरार हो गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर डीएसपी सुनील कुमार व प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। थाना राई प्रभारी वजीर सिंह ने मंगलसेन और राजबीर की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

बाद में सीआइए प्रभारी इंदीवर, एसआइटी प्रभारी संदीप धनखड़ तथा बहालगढ़ चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने मौके तथा पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।

पीछा भी किया लेकिन गाड़ियों की भीड़ में निकल गए बदमाश
मंगलसेन और राजबीर ने पुलिस को बताया कि जब बदमाश नकदी लेकर भाग रहे थे तो उन्होंने पीछा करने की भी कोशिश की। कुछ देर तक तो वे उनका पीछा करते रहे।

इसी दौरान पेट्रोल पंप मालिक को भी सूचना दी गई। उपतहसील के सामने गाड़ियां खड़ी होने के चलते वे बदमाश उनकी आंखों से ओझल हो गए।

रैकी कर दिया गया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस
दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने रैकी की थी। बदमाशों को पता था कि लाखों रुपये की रकम लेकर सिर्फ दो लोग ही बाइक पर बैंक की ओर जाएंगे।

इस वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सबसे पहले पेट्रोल पंप की ही फुटेज खंगाली जा रही है। जांच की जा रही है कि पेट्रोल पंप पर पिछले कुछ दिनों में कौन-कौन आया तथा कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पेट्रोल पंप पर रैकी करने के लिए आया हो।

टीवीएस की अपाचे बाइक पर सवार थे बदमाश
बता दें कि जिस बाइक पर बदमाश सवार होकर आए थे। वो टीवीएस कंपनी की अपाचे बाइक थी, जिसकी नंबर प्लेट पर नंबर सही नहीं थे। नंबरों की कांट-छांट कर रखी थी, जिससे की नंबर स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे।

इसी वजह से बाइक के नंबर नोट नहीं हो पाए। वहीं सरेआम दी गई वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों के बीच दिनभर इसी वारदात को लेकर चर्चा भी बनी रही।
विज्ञापन


मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी भी काबू कर लिए जाएंगे। बदमाशों ने रैकी कर ही वारदात को अंजाम दिया था। जांच जारी है।
वजीर सिंह, प्रभारी, थाना राई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें