फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश युवकों ने गैस एजेंसी संचालक के कारिंदों से 59 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांवों में गैस सिलिंडर सप्लाई करने गए गैस एजेंसी के कारिंदों को काबू कर बाइक सवार दो युवकों ने 59 हजार रुपये की नकदी छीन ले गए। वारदात को नकाबपोश युवकों ने गांव गुहणा के पास अंजाम दिया। बाद में वह बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बैठकर भाग गए। एजेंसी संचालक के कारिंदे ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारिंदों से पहले भी दो बार लूट की वारदात को चुकी है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
गांव रिढाऊ निवासी धर्मबीर ने पुलिस का बताया कि वह फरमाणा गांव में स्थित बालाजी गैस सर्विस पर नौकरी करता है और गांवों में गैस सिलिंडर सप्लाई के लिए जाता है। शनिवार को भी वह एजेंसी से ट्रैक्टर-ट्राली में गैस सिलेंडर भरकर गुहणा व तिहाड़ मलिक में सप्लाई करने के लिए गए था। उसके साथ दूसरा साथी कर्मी अजीत भी था। गांवों में सिलिंडर सप्लाई कर जब वह लौट रहे थे तो गुहणा से फरमाणा मोड़ पर ट्रैक्टर की गति धीमी करनी पड़ी। मोड़ पर गति धीमी करते ही दो युवक चलते ट्रैक्टर में चढ़ गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनमें से एक ने ट्रैक्टर के टूल में रखे 56304 रुपये निकाल लिए। इसके साथ उनमें से एक ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये भी छीन लिए। जिसके बाद दोनों कच्चे रास्ते में खड़ी बगैर नंबर की बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। दोनों युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। धर्मबीर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इससे पहले हुई लूटपाट का केस अब भी अनसुलझा
बालाजी गैस सर्विस के कर्मचारियों के साथ यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी इसके कर्मचारियों के साथ वारदात हो चुकी है। फरवरी माह में जब एजेंसी का क्लर्क बैंक में दो लाख रुपये जमा करवाने के लिए जा रहा था तो उससे नकाबपोश बदमाश नकदी छीनकर बाइक पर फरार हो गए थे। इससे पहले भी कर्मचारी धर्मबीर से ही वर्ष 2017 में 90 हजार पांच सौ रुपये छीने गए थे। धर्मबीर सिलिंडर सप्लाई करके वापस एजेंसी पर ही आ रहा था। तब भी बाइक सवारों ने वारदात की थी, अभी तक दोनों मामले अनसुलझे है।
विज्ञापन

युवकों की तलाश कर रहे हैं
एजेंसी के कर्मचारियों से पैसे छीनने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें