फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की तलाशी के दौरान 4

विज्ञापन
नकदी के साथ पकड़े गए व्यक्ति पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/कुंडली। गांव नाहरी के पास नाके से बारोटा चौकी पुलिस और प्रशासनिक टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 48.90 लाख रुपये की राशि जब्त की है। देर शाम जब्त की गई राशि को ट्रेजरी में सीज करा दिया है। एक सप्ताह के अंदर अगर व्यक्ति राशि के बारे में कोई सबूत नहीं दे सके तो राशि को जब्त कर लिया जाएगा। राशि के साथ पकड़े गए लोगों का कहना है कि मस्टर्ड ऑयल का काम करते हैं। वह राशि दुकानदारों से लेकर आए हैं। हालांकि इस बारे में कोई सबूत नहीं दे सके।
विज्ञापन

बारोटा चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह गांव नाहरी में लगाए गए नाके पर मौजूद थे। रविवार देर शाम एक कार दिल्ली की तरफ से आई। नाका पर जब कार की तलाशी ली गई तो मैट के नीचे छिपाकर रखे गए करीब 48.90 लाख रुपये बरामद किए गए। कार में दो लोग सवार थे, जिन्होंने अपनी पहचान चरखी दादरी के रामपुर निवासी जयपाल और राजस्थान झुंझनू के प्रदीप के रूप में दी। उन्होंने बताया कि वह मस्टर्ड ऑयल का काम करने वाले दादरी के एक व्यक्ति के पास काम करते है। यह राशि दादरी के रहने वाले व्यक्ति की है। वह राशि के बारे में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न करा सके। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश कुमार ने डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत को सूचना दी। जिसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया। जब्त की राशि को सीज कर ट्रेजरी में रखवा दिया है।
दिल्ली से लेकर आने की बात कही, नहीं कर सके साबित
48.90 लाख रुपये के साथ पकड़े गए दोनों लोगों ने राशि को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मस्टर्ड ऑयल का काम करते हैं। यह राशि दिल्ली से लेकर आए थे। हालांकि जब पुलिस ने इसे साबित करने को कहा तो वे इसे लेकर कोई सबूत नहीं दे सके। जिस पर राशि को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह में करना होगा साबित
नकदी से पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को अब एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि वे एक सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के सामने साबित करेंगे की राशि उनकी है। उन्होंने बताया कि राशि को कार के अंदर मैट के नीचे डाल रखा था।
लगातार सामने आ रहे मामले
इससे पहले भी गन्नौर चौक से 30 सितंबर की रात को पुलिस ने 77.49 लाख रुपये पकड़े थे। साथ ही उससे चार दिन पहले भी कार के अंदर से पांच लाख दो हजार रुपये जब्त किए थे।
जांच की जा रही है
बारोटा चौकी पुलिस ने जांच के दौरान कार के अंदर से करीब 48.90 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार सवार राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते राशि को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

ब्रह्मप्रकाश अहलावत, डीआरओ सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें