फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से 4.25 लाख रुपये लूटपाट मामले में चार टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जाखौली में किराना व्यापारी से 4.25 लाख रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट के मामले में राई थाना की दो टीमों सहित चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें दो राई थाना की हैं और दो टीमें सीआईए-1 आौर सीआईए-2 की बनाई गई हैं। टीम बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी विनेश चौहान ने राई थाना पुलिस को बताया था कि वह किराना के सामान का थोक व्यापारी है और उसने गांव में दुकान की हुई है। सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर जाने के लिए बाहर निकले थे तो कुछ दूर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। युवक ने बैग पकड़कर झटका मारा तो उसकी डोर टूट गई थी और बैग नीचे गिर गया था। विनेश चौहान ने बताया था कि बैग में करीब 4.25 लाख रुपये की नकदी, उनका मोबाइल फोन, बिल व चार एटीएम कार्ड भी थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब बदमाशों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए राई थाना प्रभारी विवेक मलिक, एएसआई प्रेम प्रकाश के साथ ही सीआईए-1 व सीआईए-2 की दो टीमों का भी गठन किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव जाखौली में किराना व्यापारी ने हुई लूट के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें