फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश : शराब ठेका के सेल्समैन से 80 हजार व फैक्टरी कर्मी से मोबाइल व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। वे लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। देर रात बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन व एक फैक्टरी कर्मी के साथ लूटपाट की। तीन बदमाश पिस्तौल दिखाकर शाहपुर तुर्क के पास स्थित शराब ठेके से 80 हजार रुपये लूट ले गए। इतना ही नहीं रात को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से लौट रहे युवक पर गांव अटेरना के पास बाइक सवार तीन बदमाश तलवार व डंडे से हमला कर बाइक व मोबाइल फोन लूट ले गए। मुरथल व कुंडली थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव सौंधी निवासी सतीश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह शाहपुर तुर्क में ओमैक्स सिटी के पास शराब ठेके पर सेल्समैन है। ठेका फरुखनगर के महेश का है। मंगलवार रात को वह और उसका साथी सेल्समैन मोहल्ला दरजियान, महेंद्रगढ़ निवासी अनुराग सैनी ठेके पर मौजूद थे। इसी बीच दो युवक हाथ में पिस्तौल व चाकू लेकर ठेके की कुंडी खोलकर अंदर आ गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवकों ने दूर हटने व शोर करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने ठेके में गत्ते की पेटी के अंदर रखी दिनभर की शराब सेल की करीब 80 हजार रुपये की राशि गत्ता पेटी सहित उठा ली। उसके बाद वह बाहर पहले से ही स्टार्ट बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ गांव रेवली की तरफ फरार हो गए। जिस पर सतीश ने साथी दुकानदारों व पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सतीश ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश के दोनों हाथों में पिस्तौल थी तो दूसरा एक हाथ में पिस्तौल व दूसरे में चाकू लेकर आया था। उन्होंने अपने चेहरे व सिर पर कपड़ा बांध रखा था। जिसके चलते वह उनके चेहरे नहीं देख सकी। नकदी लूटकर जब दोनों बदमाश बाहर बाइक पर खड़े अपने साथ की तरफ तो गए तो सतीश ने देखा कि वह भी बाइक स्टार्ट कर पहले से ही हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा किया था। बाद में बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर गांव रेवली की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

नहीं चल रहा था सीसीटीवी, चेहरे पर कपड़ा बांधने के चलते पहचान नहीं हुई
मामले के जांच अधिकारी कटार सिंह ने बताया कि शराब ठेके पर लूट के मामले में जांच जारी है। दो टीम बदमाशों का सुराग लगाने में लगी है। शराब ठेके पर सीसीटीवी नहीं चल रहा था। साथ ही बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। उसके बावजूद पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फैक्टरी कर्मी पर तलवार व डंडे से वार कर बाइक व मोबाइल लूटा
गांव अटेरना के पास टीडीआई रोड पर तीन बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी से बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया। गांव जाखौली निवासी सोहन ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह वर्धमान इलेक्ट्रिकल कंपनी में काम करता है। वह रात को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से बाइक पर सवार होकर आने घर जा रहा था। जब वह टीडीआई रोड पर गांव अटेरना के पास पहुंचा तो युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। उनमें से दो युवक हाथों में डंडे व तीसरा तलवार लिए थे। उन्होंने उस पर डंडे व तलवार से हमला कर मोबाइल व बाइक लूट ली। बाद में वह फरार हो गए। उसने एक राहगीर की मदद से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिनके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत में लगातार सामने आ रही लूट की वारदात, तीन ही सुलझ सकी
- भठगांव के पास बिधलान के युवक से बाइक लूटी।
- मुरथल के पास बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध करने के बाद आभूषण लूटे।
- केएमपी के पास कैंटर चालक से नकदी व बाइक लूटी।
- केएमपी-केजीपी गोलचक्कर के पास से कंटेनर चालक से लूटपाट की।
- रसोई के पास निजी टीवी चैनल के पत्रकारों से कार, मोबाइल व अन्य सामान लूटा।
- सोहटी के पास युवक से बाइक व अन्य सामान लूटा।
- रेलवे रोड पर कांग्रेस नेता के पिता से 8000 रुपये लूटे।
- ककरोई-रोहट के बीच युवक से बाइक लूटी।
- बाघडू गांव के पास कार सवार से तीन लाख रुपये व आभूषण लूटे।
- गांव लिवान के पास शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपये व छह पेटी शराब लूटी।
पुलिस इनमें से केएमपी व केजीपी तथा पत्रकार के साथ हुई लूटपाट की वारदात को सुलझा सकी है।
वर्जन
फैक्टरी से लौट रहे कर्मी पर हमला कर बाइक व मोबाइल लूट की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें