फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लंबित मामलों के निपटान के लिए जिले में लोक अदालत का आयोजन आज

Sat, 14 Mar 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से जिले के विभिन्न न्यायिक परिसरों में शनिवार को सुबह 10 बजे लोक अदालत लगाई जाएगी। इससे पहले लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरूक करने लिए वीरवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर तो शुक्रवार को बस अड्डे पर हेल्प डेस्क लगाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को यह सुविधा लोक अदालत के साथ-साथ सुबह साढ़े 9 बजे से जिला न्यायिक परिसर में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि लोक अदालत लगाने का उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाने पर जोर देकर न्यायिक व्यवस्था काे सरल बनाना है।
न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों, वैवाहिक विवाद मामले समेत अन्य विभिन्न वर्गों के मामलों को लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाया जाएगा। कोई भी परिवादी अपने लंबित केसों का न्यायालय में पहुंचकर आपसी रजामंदी से केसों को निपटाने के लिए रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की विभिन्न अदालतों की तरफ से विभिन्न वर्ग के केसों का चयन किया जा रहा है जिनमें आपसी रजामंदी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें