फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिलाभर में हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Tue, 14 Jan 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46- सोनीपत विधायक निखिल मदान परिजनों व अन्य के साथ लोहड़ी पर्व मनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिलाभर में सोमवार को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरभर में कई जगह क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर अलाव जलाकर लोहड़ी मनाई। लोगों ने तिल, मूंगफली, रेवड़ी, पॉनकोर्न व गुड़ अग्नि में अर्पित कर सुख-शांति व खुशहाल जीवन की कामना की। महिलाओं व युवतियाें ने अग्नि की परिक्रमा कर लोहड़ी पर्व के पारंपरिक गीत गाए। कुछ स्थानों पर युवाओं ने मिलकर ढोल की थाप व डीजे की धुन पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व हमें शीत ऋतु की समाप्ति व बसंत के आगमन का संदेश देता है। लोहड़ी पर्व को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल का माहौल रहा। लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, पॉनकोर्न व गज्जक की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, इंद्रपुरी, नंदवानी नगर, जीवन नगर, गुड़ मंडी, आठ मरला, चार मरला सहित कई स्थानों पर लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अलाव जलाकर पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी पर्व की बधाई दी। सभी ने एकत्रित होकर भगवान सूर्यदेव व अग्निदेव का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने पारंपरिक एवं लोकप्रिय गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें