फोटो :: सोनीपत के ककरोई रोड पर दुकानों में हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। सं
- फोटो : File Photo
सोनीपत। ककरोई रोड पर शुक्रवार देर रात चोरों ने चार दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दो बजे चोर अग्रवाल डेयरी, किसान क्रीम डेयरी, स्पाइसी टाउन और महादेव फास्ट फूड कॉर्नर में घुसे। शटर तोड़ने के बाद उन्होंने दुकानों से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो शटर टूटे और सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
दुकानदारों ने कहा कि एक साथ चार दुकानों में चोरी से व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।