सोनीपत। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। इसलिए ही जिन जगहों पर कोरोना संक्रमित लोग मिले है, उनके आधार पर कंटेनमेंट व बफर जोन तय करके उनकी सूची जारी कर दी गई है। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने जीवन नगर, पटेल नगर व रसोई गांव से कोरोना संक्रमित लोगों के जुड़े होने के कारण आसपास की जगहों की सूची जारी की है। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा और वहां जरूरी सेवाएं व सामान भी नहीं मिलेगा। वहीं बफर जोन में जरूरी सेवाएं व सामान मिलता रहेगा।
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र जीवन नगर के कंटेनमेंट जोन में जीवन नगर को शामिल किया है तो पटेल नगर के कंटेनमेंट जोन में पटेल नगर शामिल है। इन दोनों जगह आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं कंटेनमेंट जोन के बफर जोन में सैकड़ों क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें कैलाश कॉलोनी, कबीरपुर, साईपुरम, शादीपुर, न्यू शांति विहार कालोनी, शांति विहार कालोनी, विकास पूरी, प्रीत विहार, आनंद कालोनी, न्यू पंचम नगर, रामेश्वरपुरम कालोनी, न्यू कबीरपुर, पंचम नगर, जीवन नगर, न्यू जीवन नगर, शंकर कालोनी, मॉडल टाउन, एटलस रोड, इंडस्ट्रियल एस्टेट एटलस रोड, डबल स्टोरी, पंचशील कालोनी, अशोक नगर, आठ मरला, माडल टाउन, सुजान सिंह पार्क ए, बी, सी, तारा नगर, न्यू ब्रह्म कालोनी, न्यू तारा नगर, इंद्रपुरी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, विजय नगर, शिवाजी कालोनी, कपड़ा मार्केट, अमर कालोनी, कल्याण नगर, बत्रा कालोनी, भीम नगर, इंद्रा कालोनी, मसद मोहल्ला, आनंद नगर, न्यू महाबीर कालोनी, ज्ञान नगर, एमसी कालोनी, गीता कालोनी, प्रेम कालोनी, टीचर कालोनी, ऋषि नगर, न्यू कालोनी, राजेन्द्र नगर, प्रेम नगर, ब्रह्म कालोनी, चार मरला, रेलवे कालोनी, सेक्टर 13, ईदगाह कालोनी, प्रगति नगर, पुलिस लाईन, अनिल विहार, गोहाना रोड, लघु सचिवालय, अशोक विहार, मलिक कालोनी, छोटू राम कालोनी, श्याम नगर, विजय कालोनी, चौहान कालोनी, गढ़ी घसीटा, जैन बाग कालोनी, गोपाल नगर, शास्त्री कालोनी, इंडियन कालोनी, मयूर विहार, मयूर विहार एक्सटेंशन, गढ़ी ब्राह्मणान, देवी लाल कालोनी, जमालपुर खुर्द, सरस्वती विहार, सरस्वती विहार पार्ट 1 व 2, लक्ष्मी नगर, इंडियन कालोनी, टीपी स्कीम नम्बर 15, श्रीनगर, जनता कालोनी, न्यू नंदवानी नगर, सेक्टर-14, खन्ना कालोनी, हेम नगर, आदर्श नगर, दिल्ली कैंप, सेक्टर-14 हाउसिंग बोर्ड, चिंतपूर्णी कालोनी, राठधना, बंदेपुर, सिद्घार्थ कालोनी, पटेल नगर, मैपस्को, इंडिया बुल्स, गोल्डन ऐरा स्कूल एरिया, राजीव नगर, बैंयापुर खुर्द, खान कालोनी, सिक्का कालोनी, सिविल अस्पताल, इंडियान कालोनी एक्सटेंशन, ऋषि कालोनी, शिव कालोनी एक्सटेंशन, शुगर मिल एरिया, सैनीपुरा, जटवाड़ा एक्सटेंशन, जटवाडा मोहल्ला, लाल दरवाजा, हनुमान नगर, हनुमान नगर एक्सटेंशन, बड़ा बाजार, साबुन दरवाजा, धोबीवाड़ा, राज मोहल्ला, सुंदर सांवरी, जाटी कलां, खाडी कुआं, बस स्टैंड, सुदामा नगर, कोट मोहल्ला, धानक बस्ती, मोहल्ला कलां, बागड़ी मोहल्ला, ओल्ड महाबीर कालोनी, भाट मोहल्ला, कुम्हार गेट, हलवाई हट्टा, सुनारों वाली गली, फेज बाजार, जमालपुरा, खटीकान बस्ती, बडी मस्जिद मोहल्ला, राम बाजार, शिव कालोनी, जीवन विहार एक्सटेंशन, देवडू रोड, चावला कालोनी एक्सटेंशन, जीवन विहार कालोनी, ऋषि कालोनी एक्सटेंशन, ऋषि कुंज कालोनी, न्यू सब्जी मंडी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, विकास नगर, विकास नगर एक्सटेंशन, माम चंद कालोनी, सेक्टर 14, खन्ना कालोनी, हेम नगर, आदर्श नगर, दिल्ली कैम्प, सेक्टर 14 हाउसिंग बोर्ड, बैंयापुर कलां, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द, हाशमाबाद, फाजिलपुर, रायपुर, शाहपुर तुर्क, गढ शहजानपुर, रेवली, सेक्टर 6, 7, 8, खेलफुगसरा कालोनी, ओमेक्स सिटी, गार्जनिया सोसायटी, रेल विहार सोसायटी शामिल है।
रसोई गांव का कंटेनमेंट और बफर जोन
रसोई गांव के कंटेनमेंट जोन में बढ़खालसा, नांगल, कुंडली का एमसी एरिया व नाथूपुर, प्रीतमपुरा व सबौली गांव को शामिल किया गया है। रसोई गांव के बफर जोन में बढमलिक, जठेड़ी, सेवली, राई का एमसी एरिया, असावरपुर, जाखौली, पतला, औरंगाबाद, अटेरना तथा मनौली और सेरसा गांव शामिल है।