फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युद्ध की स्थिति से निपटने की स्थानीय तैयारी शुरू

Sat, 10 May 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19 : सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में मारुति प्लांट के अधिकारियों के साथ वहां की व्यवस्थाओं का
विज्ञापन
खरखौदा। प्रशासन की तरफ से युद्ध जैसे हालात के बीच स्थानीय स्तर पर अपनी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आईएमटी स्थित मारुति प्लांट का दौरा कर वहां के अधिकारियों व सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ बैठक की। प्लांट में सुरक्षा प्रबंधों व युद्ध की स्थिति में कैसे निपटा जाएगा, इस पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आस्था गर्ग को गांव स्तर पर सायरन लगाने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार मनोज कुमार व बीडीपीओ को गांव स्तर पर ऐसे पक्के भवनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिनको युद्ध की स्थिति में प्रशासन की ओर से काम में लिया जा सके। एसडीएम ने कहा कि मारुति प्लांट में ब्लैक आउट का पालन करने व रात के समय लाइटों को न जलाने की बात कही गई है।
उन्होंने बताया कि मारुति में एक दमकल गाड़ी, दो एंबुलेंस होने के साथ ही 150 वाॅलंटियर भी तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही एक मेडिकल टीम बनाए जाने के साथ ही शेल्टर कैंटीन बनाने के लिए कहा गया है। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, सैदपुर चौकी पुलिस, पूर्व कर्नल राजबीर, पूर्व कैप्टन हेमंत ठाकुर, नरेंद्र दूहन, विक्रम सरीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम किया तैयार

आपातकालीन स्थिति में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एसडीएम कार्यालय के 112 नंबर कक्ष को कंट्रोल रूम के रूप में तैयार कर दिया गया है। कोई भी क्षेत्रवासी किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के साथ ही सूचना भी प्राप्त कर सकता है। एसडीएम ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को स्टेशन न छोड़े और आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें