फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्थानीय पुलिस प्रक्रिया पर कर रही मंथन, पानीपत पुलिस से फर्द-ए-इंसाफ का इंतजार

Fri, 05 Dec 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भावड़ की पूनम की तरफ से अपने ही बेटे व भांजी की हत्या का खुलासा करने के बाद पौने तीन साल पुराने मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले में आगे की प्रक्रिया पर विचार कर रही है, जबकि पानीपत पुलिस से फर्द-ए-इंसाफ मिलने का इंतजार जारी है।
विज्ञापन


मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि 12 जनवरी 2023 को हुए मामले को लेकर पूनम ने स्वयं अपने बेटे और भांजी को पानी में डुबोकर मारने का खुलासा किया है। हालांकि उस समय मामले में पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। पुलिस का कहना है कि फर्द-ए-इंसाफ मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पानीपत से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगामी कदम तय किए जाएंगे।

तब हुई हत्या को सभी ने हादसा मान लिया था। ना तो उस समय पोस्टमार्टम कराया गया था और ना ही परिवार ने तब कोई शिकायत दर्ज कराई थी। परिजन इसे हादसा मानते रहे, और पूनम अपने अपराधों को छिपाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें