फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऋण की किस्त जमा न करने पर मकान किया सील

Sat, 25 Feb 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड, पानीपत के अधिकारियों ने शुक्रवार को ऋण नहीं चुकाने पर एक मकान को सील किया है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के अधिकारी बेगा रोड पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रविंद्र हुड्डा व पुलिस के साथ पहुंचे और मकान को खाली करा बाहर से ताला लगा सील कर दिया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बेगा रोड निवासी कृष्ण ने कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड से लाखों रुपये का ऋण लिया था। वह करीब तीन लाख का ऋण जमा नहीं कर रहा था। जिसको लेकर मकान मालिक को कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन मकान मालिक की ओर से न तो कोई जवाब दिया और न ही ऋण की किस्त जमा की गई। जिसके चलते कानूनी कार्रवाई करते हुए मकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें