फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साक्षरता कर्मियों ने मिलन समारोह में साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। किशनपुरा चौपाल में शनिवार को साक्षरता कर्मियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें लगभग 50 कर्मी शामिल हुए। 30 वर्ष बाद जिले में साक्षरता कार्यकर्ताओं का संवाद हुआ जिसमें कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। राजेश दलाल और मुकेश यादव ने साक्षरता के उस दौर को याद करते हुए रागिनी सुनाई।
1995 में जन साक्षरता समिति रोहतक की ओर से 300 गांवों में साक्षरता अभियान चलाया गए थे। ये अभियान बाद में सरकारी अनुदान न मिलने के कारण बंद हो गए। इस बार इससे जुड़े कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित कर उनके जीवन के हालात और सामाजिक अनुभवों पर संवाद कराया गया।
विज्ञापन

लाभ सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हालत बदल गए हैं। फिर भी समाज सुधार की अलख जगाए हुए हैं। संतोष मुदगिल ने बताया कि साक्षरता आंदोलन ने बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक और साक्षर करने का काम किया है। महिलाएं अपने घरों से बहार निकलकर पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन

साक्षरता कर्मियों ने बताया कि साक्षरता आंदोलन से बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष प्रमोद गौरी, डॉ. दहिया, राजेंद्र चौधरी जगमति सांगवान, राजेश दलाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें