फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल का बट मारकर 12 हजार रुपये लूटे

Wed, 26 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव रसूलपुर में तीन बदमाश शराब ठेके के सेल्समैन पर पिस्तौल के बट से हमला कर 12 हजार रुपये लूटकर भाग गए। वारदात को ठेके में घुसे दो बदमाशों ने अंजाम दिया और बाद में बाहर खड़े अपने तीसरे साथी संग भाग निकले। मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला इटावा के गांव तीर्थपुरा निवासी रुकूम सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव रसूलपुर में मुरथल निवासी सतबीर के शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। वह मंगलवार की रात शराब ठेके पर मौजूद थे। रात करीब नौ बजे वह लघुशंका के लिए बाहर निकले थे। वापस अंदर आने लगे तो पीछे से दो युवक ठेके के अंदर घुस गए। जबकि एक युवक बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा। अंदर घुसे एक युवक ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था और उसके हाथ में पिस्तौल था। उसने पिस्तौल उनकी छाती पर अड़ा दिया। वह चिल्लाने लगा तो युवक ने उसके चेहरे पर आंख के पास पिस्तौल का बट मार कर घायल कर दिया। इसके बाद वह गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने मामले से ठेकेदार व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें